उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बसपा से निर्वतमान चैयरमैन प्रमिला जायसवाल ने भरा नामांकन पत्र

  • अंतिम क्षणों में बसपा ने बनाया प्रत्याशी

मेंहदावल, संतकबीरनगर। भाजपा से निर्वतमान चैयरमैन प्रमिला जायसवाल को टिकट न मिलने पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत मेंहदावल में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अंतिम क्षणों में बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया और नामांकन के अंतिम दिन प्रमिला जायसवाल ने नामांकन केंद्र पर पंहुचकर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल के द्वारा लगातार लोगों से जनसंवाद करते हुए लोगो के सुख दुख में सहभागिता किया गया है। साथ ही विगत वर्षों में अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास भी किया गया। जिसके बाद आज सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी के रूप में प्रमिला जायसवाल के द्वारा मेंहदावल तहसील में स्थित नामांकन केंद्र पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

सभी औपचारिकता को पूर्ण करते हुए नामित आरओ को नामांकन पत्र दिया गया। अध्यक्ष बनने के बाद पुनः क्षेत्र की विकास की अपनी संकल्प को भी बताया गया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी ने बताया कि मेंहदावल नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड का संपूर्ण विकास किया जाएगा। साथ ही अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का भी दिया गया भरोसा। हर क्षेत्र में पार्क, खेल मैदान आदि जनसुविधाओ के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिलवाया जाएगा। इस तरह से अनेकों बातो को कहा बसपा प्रत्याशी प्रमिला जायसवाल द्वारा कहा गया। नामांकन के दौरान बसपा प्रत्याशी के साथ ही प्रस्तावक भी उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button