उत्तर प्रदेशराज्यसंतकबीरनगर

पैड़ी से दानूकुइयां मार्ग गड्ढे में तब्दील जिम्मेदार बेखबर

  • आठ किमी लंबी यह सड़क है बदहाल

संतकबीरनगर। दर्जनों गांवों को बीएमसीटी बस्ती-मेंहदावल मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। टूटी हुई सड़क और सड़क किनारे गड्ढा राहगीरों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दानोकुइयां, रक्शाकला, पिड़वा, पुरैना, करही, गंगौली, पिड़वा, कानपारा, धरूई, मीरपुर, भैंसवारिया, देवरिया विजई, रूधौली सहित दर्जनों गांवों को बीएमसीटी बस्ती-मेंहदावल मार्ग से जोड़ने वाला पैड़ी से दानूकुइयां मार्ग सिंगल लेन है। दशकों पूर्व शासन ने इस सड़क का निर्माण कार्य कराया था जिससे लोगों में आस जगी थी कि अब सफर की दुश्वारियों से निजात मिलेगी लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण जगह जगह सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे तथा सड़क किनारे एक फिट गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

इस सड़क की लंबाई आठ किमी है और इसकी चौड़ाई 3.5 मीटर है। सड़क किनारे गढ्ढा और झुग्गी उग आई है। इससे सड़क और संकरी हो गई है। सड़क किनारे पटरी पर बाइक सवार और वाहन नही उतरना चाहते हैं। वाहन बाइक गढ्ढे में फंसने का डर है। आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर घंटों जाम लग जाता है। सड़क करही, पिड़वा,गंगौली, रूधौली और दानूकुइयां में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्रीय ग्रामीण हबीबुर्रहमान, मुहम्मद तैयब, मुहम्मद असाद, अशफाक अहमद, फकीहुद्दीन, फहीमुद्दीन, मुहम्मद यहिया, अदील अहमद, अब्दुल मजीद, हाजी अजमल हुसैन, मास्टर अब्दुर्रहीम, राजेन्द्र प्रताप, इल्ताफुर्रहमान आदि ने शासन-प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button