उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

गरीब और दलित लोगों की आवाज थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डाॅ वर्मा

  • -गरीब के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार कर रही काम
  • -पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन किया समर्पित

सुलतानपुर। गरीब और दलित लोगों की आवाज, एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको याद कर नमन किया। भाजपा ने रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 1550 बूथों पर मनाई। इस दौरान पंडित जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.आरए वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज थे। उनके अंत्योदय के सपने को सात दशक बाद पीएम मोदी सीएम योगी साकार कर रहें है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज गरीब के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार काम कर रही है। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.एमपी सिंह, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह व करूणा शंकर द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा उनके आदर्श व विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, कृपा शंकर मिश्रा, डाॅ प्रीति प्रकाश, आलोक आर्या, बबिता तिवारी, रूपेश सिंह, अरूण द्विवेदी, गांधी सिंह, रेखा निषाद, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 398 रामनगर बनकट में पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह, शिव प्रकाश उपाध्याय, काली सहाय पाठक, आदर्श पांडे, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल ने नारायनपुर बूथ व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बूथ संख्या 106 पर पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अंगद चौधरी, सभासद अरुण सिंह, आशीष रघुवंशी, संदीप जयसवाल, चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। पं दीनदयाल की जयंती नगर के 90 बूथों, धनपतगंज अध्यक्ष संदीप तिवारी के संयोजन में 70 बूथों, दूबेपुर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में 62 बूथों, कटका मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा के संयोजन में 50 बूथों सहित सभी मण्डल अध्यक्षों के संयोजन में जिले के 1550 बूथों पर मनाई गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button