उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, यात्री घायल

गोरखपुर। गोरखपुर वाराणसी नेशनल हाइवे 29 पर खड़ी मारुती ग्रांड विटारा के पीछे तेज रफ़्तार से आ रही टेम्पू के जोरदार टक्कर से टेम्पू ही पलट गई जिसमे सवार सात लोगों चोट आई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार चौराहे पर सोमवार करीब दो बजे की है। न्यू मारुती कार ग्रांड विटारा से अरविंद सिंह अपने घर हाटा (बडहलगंज) से परिवार को लेकर गोरखपुर जा रहे थे। बच्चे को उल्टी आने के कारण मारुती रोक पानी से कुल्ला करा रहे थे। तब तक तेज रफ़्तार से आ रही टेम्पू UP53 GT 5551 के जोरदार टक्कर से टेम्पू खुद पलट गई जिससे ड्राइवर राम प्रवेश समेत सवार सात पैसेंजर को चोट आई जिसमे तीन लोगो गंभीर चोट लगी है। जिन्हे ग्रामीणों के मदद से अस्पताल भेज दिया गया।घायल सातों व्यक्ति भंडारी थे जो कौड़ीराम से गोरखपुर मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button