उत्तर प्रदेशलखनऊ

यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत, Railway चलाएगा तीन स्पेशल ट्रेन – ये है Route

लखनऊ। नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनें एक-एक फेरे लिए चलायेगा। यह ट्रेनें भागलपुर, गोरखपुर, इंदौर के बीच 11 दिसंबर को चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें मात्र एक फेरे के लिए चलेंगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार ट्रेन नंबर 04560 भठिंडा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 11 को भठिंडा से रात 8.55 बजे रवाना की जायेगी जो अगले दिन दोपहर 12.15 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए शाम छह बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में जनरल, एसी, स्लीपर के कोच रहेंगे।

ट्रेन नंबर 04436 आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर स्पेशल भी 11 दिसंबर को रात 10.45 बजे आनंद विहार से रवाना होगी जो कि अगले दिन सुबह 8.30 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 11 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंच जाएगी। तीसरी ट्रेन नंबर 04007 दिल्ली सरायरोहिला इंदौर स्पेशल दिल्ली सरायरोहिला से रात 9.25 बजे चलकर झांसी होते हुए अगली दोपहर 3.30 इंदौर पहुंचेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button