उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP में भीषण ठंड से कांपे लोग, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो – शीतलहर से गिरा तापमान

लखनऊ। पूरे यूपी में आम जनजीवन ठंड से बेहाल है। भीषण ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा है कि लोग घर से निकलने से भी कतरा रहे हैं। बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, अधिकांश शहरों में विजिबिलिटी शून्य है। सुबह से ही घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकांश इलाकों में धूप निकली थी लेकिन आज बुधवार को अधिकांश शहरों के घने बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वो अकारण घरों से बाहर न निकलें।

मौसम विभाग ने सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में घने कोहरे की सम्भावना जताई है।  सम्भावना है कि आगामी एक हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बानी रहेगी। बुधवार को लखनऊ, कानपुर देहात, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, रायबरेली, गाज़ीपुर, उरई, मुजफ्फरनगर, व आगरा समेत कई शहरों में घने कोहरे और तेज शीतलहर से प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव संभव है। माह के अंत तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होना शुरू हो सकती है जिससे भीषण ठंडक से राहत मिलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला सबसे अधिक ठंडा रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button