उत्तर प्रदेशलखनऊ

पानी की समस्या से त्रस्त लोग जल संस्थान ले गए खाली बाल्टियां

  • पुराने लखनऊ में पानी की समस्या से परेशान हुए स्थानीय निवासी

लखनऊ। इस भीषण गर्मी में जब लखनऊ का तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के लगभग चल रहा हो, उस अवस्था में शहर के पुराने इलाकों के निवासियों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से त्रस्त लोग शनिवार को खाली घड़े और बाल्टियां जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय ले गए। जलकल विभाग के गेट पर प्रदर्शन भी किया।

पुराने इलाकों में चौक वार्ड के कटारी टोला, दर्जी बगिया व लाजपत नगर के वासियों व मोहल्ला सोसायटियों के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को ज्ञापन पानी की समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रीय वासियों का कहना था कि विधायक नीरज बोरा व महापौर संयुक्ता भाटिया से लिखित व मौखिक तौर पर कहा गया फिर भी सुनवाई नहीं हो रही। जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। इलाके में 45 दिनों से टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

मोहल्ला सोसायटी के लोगों ने महाप्रबंधक जलसंस्थान से फोन पर वार्ता के बाद जलसंस्थान के सचिव ने आश्वासन दिया कि आज से ही सप्लाई को ठीक करने का कार्य शुरू हो जाएगा। मोहल्ला सोसायटी के लोगों ने विरोध जताने के लिए खाली घड़े व बाल्टियां जलसंस्थान के कार्यालय ले गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button