उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य

Phulpur by-election : अखिलेश ने कहा हमें माफिया कहने वाले खुद आईना नहीं देखते

प्रयागराज: फूलपुर के रुदापुर गांव में गुरुवाऱ को उप चुनाव से पहले आयोजित जन सभा में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युगी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सभा में कहा कि हमें माफिया कहने वाले पहले खुद आईना देखे। उन्होने कहा कि सीएम योगी की कुर्सी अब बचने वाली नहीं है। चुनाव के बाद ही सब सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि नकारात्मक लोग जल्दी बूढ़े हो जाते है। लोकसेवा आयोग में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होने कहा अनवरत चल रहा यह आंदोलन योगी बनाम प्रतियोगी हो गया है। सीएम को पीडीए का फुल फ़ार्म नहीं पता है। जबकि एनडीए की शुरुआत भी एन से ही होती है।  उन्होंने कहा कि नरारात्मक सोच को बदले तो स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। प्रदेश से अब योगिराज खत्म हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि फूलपुर के उपचुनाव में यह साफ हो जाएगा कि जनता किसके साथ है। उन्होंने मंच से कहा कि अगर संविधान को बचाना है तो देश और प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा मंहगाई बढ़ गई।किसान परेशान हो रहे है। आम जनता खाने कमाने में परेशान है। उन्होने कहा कि इस उप चुनाव में ही सरकार को पता चलेगा कि क्या होने वाला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन गरीबो के घर बुल्डोजर चलाया गया है उन्हे न्याय मिलेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button