उत्तर प्रदेशबहराइच

सभी राजनीतिक दलों के लिए देश का संविधान एवं लोकतंत्र बचाने की चुनौती है: पी एल पुनिया

बहराइचl कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने आज शहर कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता और सजा को लेकर जो घटनाक्रम पेश आया है वह एक साजिश का परिणाम है l उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रबल आवाज को मोदी सरकार दबाना चाहती है वैसे सभी विरोधी इस सरकार के निशाने पर हैं और  विरोध में बोलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही फौरन शुरू हो जाती हैlलेकिन राहुल गांधी से पीएम मोदी इसलिए घबराए हुए हैं कि वह जनहित,भ्रष्टाचार और गौतम अडानी के उनके रिश्ते की आवाज लगातार उठा रहे हैंlश्री पुनिया ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और अन्य राज्यों में जब से भाजपा सरकारें बनी हैं तब से एक सुनियोजित ढंग से संविधान पर हमला हो रहा है और प्रजातंत्र खतरे में हैं जो सभी राजनीतिक दलों के लिए देश के सामने एक चुनौती हैl एक सवाल के जवाब में पुनिया ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री मोनी बाबा का रूप ले चुके हैं जवाब देने के बजाय खामोश रहते हैं पहले यही आरोप तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पर लगाया जाता था l

श्री पुनिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में आप के नेताओं ने सवाल उठाया है कि गौतम अडानी के पास जो 20 हजार करोड़  रुपए आए हैं वह किसका पैसा हैl जबकि देश में इस बात की चर्चा है कि कि गौतम अडानी मुखौटा है पैसा प्रधानमंत्री का लग रहा हैl उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मामला देशहित से जुड़ा है इसलिए जनता में आक्रोश है और सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं जो सत्तापक्ष को मुंह तोड़ जवाब देंगेl उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि केवल बुलडोजर से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है बल्कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिएlइस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष जेपी मिश्रा, शेख जकरिया शेखू, मुनऊमिश्रा, नदीम अहमद,गोपीनाथ, तारीक बैग, हलीम अहमद,विनय सिंह,सुनील सिंह, मोईद चौधरी, गीता सिंह, हसन इश्तियाक, मुकुंद जी शुक्ला, अमरनाथ शुक्ल एवं फजल खान आदि उपस्थित थेl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button