उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सपा मुख्यालय पर हुआ काव्य पाठ, अखिलेश ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी मुख्यालय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सपा मुख्यालय में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन (Mushaira in Memory of Mulayam Singh Yadav) पूर्व सांसद एवं मशहूर कवि उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ. कार्यक्रम के आयोजक दीपक रंजन ने अतिथियों का स्वागत कर नेताजी को नमन किया. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद अखिलेश यादव ने सभी कवियों-शायरों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कवि सम्मेलन का प्रारम्भ सरिता शर्मा की वाणी वंदना से हुआ.

कवि सुरेन्द्र शर्मा, राजीव निगम, सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, सरिता शर्मा, फारूख सरल, मुमताज नजीम, चंद्रशेखर वर्मा तथा जमुना प्रसाद सरल, बिलाल सहारनपुरी, आजाद प्रतापगढ़ी ने गीत एवं शेरो-शायरी से माहौल को सरस बना दिया. बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने कवियों, शायरों को ध्यान से सुना और उनका तालियों से अभिनंदन किया. कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा है.

कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अम्बिका चौधरी, अताउरर्हमान, रविदास मेहरोत्रा, अरविन्द सिंह गोप, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द कुमार सिंह, जासमीर अंसारी, आशु मलिक, राकेश प्रताप सिंह, गजाला लारी, पवन पांडेय, अभय सिंह, जूही सिंह, आरके चौधरी, रीबू श्रीवास्तव, सर्वेश अम्बेडकर, पायल सिंह, कामरान बेग, राम सागर, चौधरी अदनान, नेहा यादव, सीएल वर्मा, प्रमोद त्यागी, जुगुल किशोर बाल्मीकि, विकास यादव, सुधीश ‘मुन्ना‘, अनुराग मिश्रा, प्रीति तिवारी, मुन्नी पाल आदि उपस्थित रहे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button