उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस पर दुकान का सामान फेकने का लगा आरोप

बहराइच। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में पूर्वी गेट पर फुटपाथ पर दुकान का सामान गिराने का वीडियो वायरल हो रहा है। मंगलवार शाम को पहुंचे गल्ला मंडी चौकी इंचार्ज ने कहा कि चेतावनी के बाद भी दुकान नहीं हटाया और समान को नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ के पूर्वी गेट के पास फुटपाथ पर एक गरीब परिवार दुकान का संचालन करता है। यहां पर दो दिन पूर्व गल्ला मंडी चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण होने की बात कहते हुए दुकान हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन दुकानदार ने रोजी रोटी का हवाला देकर दुकान नहीं हटाया।

मंगलवार शाम को गल्लामंडी चौकी इंचार्ज जगन्नाथ यादव पुलिस बल के साथ पैदल गश्त पर निकले। आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने निकले चौकी इंचार्ज ने पुनः उसी स्थान पर दुकान लगा देखा। इस पर दरोगा जी का पारा चढ़ गया। चौकी इंचार्ज ने दुकान से सामान गिरा दिया। साथ मे मौजूद सिपाही ने भी समान नीचे फेंक दिया। इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग पुलिस के इस कार्य पर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दरगाह आरडी मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क पर दुकान लगा था। पुलिस ने सामान गिराया नहीं बल्कि झटके से गिर गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button