उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

मलिहाबाद में मिला हथियारों का जखीरा, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न, एक हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद के मिर्जागंज में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को हकीम सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर अवैध असलहा फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। गुरुवार देर रात को जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके नजारा देख सन्न रह गई। लगभग 5 घंटे से अधिक के सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध असलहे, कारतूस, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं। मौके से पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है।

सलाउद्दीन उर्फ लाला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा परिवार के 3 अन्य सदस्यों से भी कल रात को घर पर पुलिस ने पूछताछ की थी। सूत्रों की माने तो घर से डीबीबीएल राइफल, पिस्टल, 312 व 315 बोर के हथियार मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक बारासिंघा की खाल और कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद छापे के दौरान हुई है। इसके अलावा आरोपी के घर से मिले एक लैपटॉप भी ने जब्त कर रखा है।

बता दें कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 500 मीटर का एरिया सील कर रखा था। कॉल डिटेल और अन्य ठिकानों की भी पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र, उनि नरेन्द्र सिंह, उनि विवेक कुमार, उनि अमन कुमार श्रीवास्तव, उनि अश्वनी कुमार सिंह, मउनि राखी वर्मा, का. 3803 देवेश कुमार, का. नीशू मलिक, का. अरूण, का.  रणविजय गौतम, मलिहाबाद पर मौजूद थे, तभी मुखबिर ने आकर बताया कि पूर्व पिक्चर हाल के निकट एक व्यक्ति नाजायज असलहे को बनाता है और बाहर बेचता है व कारतूस भी रखता है। जिसके बाद बाद ने दे रात छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि जब सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो एक बोरी में 7 एयर गन व एक अदद रायफल .22 बोर बरामद एवं अर्धनिर्मित 4 बट व एक थैले मे असलहा बनाने के उपकरण व साम्रगी व एक थैले मे 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी व एक झोले से एक देशी तमंचा 315 बोर, 03 पिस्टल व 2 देशी तमंचा . 22 बोर व 10 कारतूस 315 बोर, 68 कारतूस 22 बोर और 30 कारतूस 12 बोर, 40 खोखा कारतूस 22 बोर और 2 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 खोखा कारतूस 32 बोर इत्यादि सामान एवं साम्रगी बरामद हुई।

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे के मुताबिक गुरुवार  शाम छह बजे महिलाबाद पुलिस को मिर्जागंज गांव में एक हकीम के घर असलहे होने की जानकारी मिली। इस पर एसीपी मलिहाबाद और दोनों थानों की पुलिस ने घर पर छापा मारा। इस दौरान हकीम सलाउद्दीन, उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button