उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली: दीवार में नकब लगाकर दो लाख का माल चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

बछरावां (रायबरेली)।  एक घर में चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी को पार कर दिया है। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह परिजनों को हुई है। उसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव गुरबख्श खेड़ा मजरे इसिया का है। गांव के रहने वाले मंसाराम के परिवार के लोग सोमवार की शाम को खाना खाकर दरवाजे पर सो रहे थे। रात में चोरों ने उनके घर की पिछली दीवार में नकब लगा दी। नकब लगाने के बाद चोर घर के अंदर घुस गए और पूरे घर के हर कमरे को खंगाला तथा घर में रखी अलमारी और संदूक का ताला तोड़ डाला। उसके बाद उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी को उठा ले गए।

मंगलवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो घर का बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी। गांव में चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही उनके घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ एकत्र हो गई।

मामले की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। पीड़ित का कहना है कि चोर उसके घर से एक लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए नगद उठा ले गए है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button