उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर देहात में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा विधायकों को पुलिस ने भौती में रोका

कानपुर। कानपुर देहात के रूरा में मां-बेटी की मौत के मामले पर पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे सपा विधायकों को पुलिस ने भौती हाईवे से हिरासत में ले लिया। इस पर सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई और कैंट विधायक मो. हसन रूमी धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

सपाईयों का अमला सुबह से ही कानपुर देहात जाने के लिए लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजेपई को घर पर ही नजरबंद कर दिया था। चोरी-छिपे सपा के दोनों विधायक अपने समर्थकों के साथ कानपुर देहात जाने के लिए रवाना हो गए। इस पर पुलिस ने उन्हें भौती के पास रोक लिया।

इससे नाराज विधायक अपने सर्मथकों के साथ धरने पर बैठ गए। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि ये अन्याय और अत्याचार की इंतहा है। इसके बाद विधायक योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, हत्यारे बुलडोजर की सरकार नहीं चलेगी-नहीं चलेगी…। सपा विधायकों ने इसी तरह के नारे लगाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button