बंगाल में अखिलेश-योगी की एंट्री पर सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, जहां उत्तर प्रदेश के दो बड़े चेहरे अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ की संभावित एंट्री चर्चा का केंद्र बन गई है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश यादव सियासी समीकरण साध सकते हैं, वहीं बीजेपी की ओर से योगी आदित्यनाथ आक्रामक प्रचार के जरिए TMC को चुनौती दे सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मुकाबला केवल बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके संकेत दिखाई देंगे। जहां एक ओर गठबंधन की राजनीति मजबूत करने की कोशिश होगी, वहीं दूसरी ओर बीजेपी अपनी आक्रामक रणनीति और ‘बुलडोजर’ छवि के जरिए विपक्ष पर दबाव बनाएगी।
इस संभावित सियासी टकराव ने बंगाल की चुनावी जमीन को और गर्म कर दिया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपी के ये ‘धुरंधर’ वहां किस तरह का असर छोड़ते हैं और किसके पक्ष में माहौल बनता है।



