उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रांत प्रचारक ने किया भारतीय नव वर्ष पर भव्य मेले का उद्घाटन

लखनऊ। भारतीय हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वाधान में विवेकानंद साप्ताहिक मिलन शाखा द्वारा आज गोमती तट स्थित प्रतीक उत्सव स्थल (प्रेरणा स्थल) पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नववर्ष मेला का उद्धाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

भारतीय नववर्ष पर राजधानी के लगभग सभी प्रमुख चौराहों को भगवा रंग से सजाया गया। वहीं पूरा प्रतीक उत्सव स्थल फूलों से सराबोर दिखा । गोमती तट पर आयोजित इस मेले में सैकड़ों की संख्या में आए नगर के पुरुष, महिलाएं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी एक दूसरे पर नव वर्ष की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे।

नव वर्ष की इस शाम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या का कार्यक्रम रहा, जिसमें सभी श्रोता मशहूर भजन गायक विजय शंकर अग्निहोत्री की मधुर आवाज में प्रस्तुत किए गए भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। मेला स्थल पर मौजूद खासकर बच्चों का उत्साह भगवान श्री राम के चित्र के साथ बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींचने को लेकर देखा जा सकता था।

भारतीय नव वर्ष के इस अवसर पर वहां मौजूद हजारों पुरुष महिलाएं तथा बच्चे ज्यादातर भगवा रंग की वेशभूषा में ही नजर आ रहे थे। प्रतीक स्थल पर मेले के अंत में आतिशबाजी की गई जिससे पूरा आसमान सितारों से सज गया। भारतीय नववर्ष का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से विवेकानंद साप्ताहिक मिलन शाखा द्वारा आयोजित किया जाता रहा है, जिसे राजधानी के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button