उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: योगी सरकार के छह साल पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज 25 मार्च को एक वर्ष पूरा हो गया। योगी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जल शक्ति मंत्री व प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले में पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को आज छह वर्ष पूरे हो गए हैं। छह साल का कार्यकाल विकासवाद और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम रहा है। सीएम के रूप में 6 साल का मुख्यमंत्री का कार्यकाल सर्वसमाज को पूरी तरह से समर्पित रहा है। प्रदेश की सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उसका सकारात्मक परिवर्तन सबके सामने दिख रहा है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। आज यूपी निवेश के प्रदेश के रूप में अपनी अलग छाप अलग छोड़ रहा है। यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 35 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। उन्होंने उमेश पाल शूटआउट पर कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई गई है। योगी सरकार में किसी माफिया को कोई संरक्षण न तो मिला है और न ही मिलेगा। जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसी कार्रवाई पुलिस करेगी कि अपराधियों की नानी याद आ जाएगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने बीते 6 साल में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी बताया। इसके साथ ही साथ चिकित्सा, शिक्षा पीएम आवास समेत विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ आयोजित होना है, जिसके लिए  2500 करोड़ के बजट की सरकार ने व्यवस्था की है। 2025 का महाकुंभ 2019 से भी दिव्य और भव्य होगा दिखेगा। उन्होंने नदी संरक्षण के बारे में कहा बिजनौर से लेकर बलिया तक कोई भी नाला गंगा और यमुना नदियों में नहीं गिरेगा।

अयोध्या के बारे में बताया एक सरकार ने अयोध्या में 17 लाख से ज्यादा दीप जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सरकारों में कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई थी। लेकिन बीजेपी सरकार में कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जा रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button