उत्तर प्रदेशप्रयागराज

न्याय, शिक्षा और अध्यात्म की धरती है प्रयागराज, आम आदमी की बड़ी आस हैं अधिवक्ता: सीएम योगी

प्रयागराज। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित स्थापना दिवस में पहुंचे। जहां उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की धरती न्याय,शिक्षा और अध्यात्म के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा बार और बेंच के सहयोग से ही आम आदमी को न्याय मिलता है।

उन्होंने कहा अधिवक्ता आम आदमी की बड़ी आस हैं। सीएम योगी ने कहा कि अपने अमृत काल में भारत एक नए युग की तरफ बढ़ रहा है और इसकी शुरुआत भी प्रयागराज की धरती से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने ही की थी। उन्होंने कहा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर, जवाहरलाल नेहरू समेत कई महानुभावों ने प्रयागराज को न्याय और शिक्षा का केंद्र बनाया। सीएम योगी ने कहा कि जिले में जल्द ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम से लॉ यूनिवर्सिटी बनाने की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन जमीन का चिह्नीकरण करने का काम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी जिससे अधिवक्ताओं के तकरीबन ढाई हजार चैम्बर बनाने में सहूलियत होगी।

सीएम योगी ने कहा कि लोग संगम में त्रिवेणी सनान कर पाप मुक्ति के लिए आते हैं ,वास्तव में शिक्षा,अध्यात्म और न्याय की त्रिवेणी प्रयागराज है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम आदमी को सस्ता, सुलभ और समुचित समय में न्याय उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा पूरे देश में उत्तर प्रदेश कई मामलों में अब नजीर बन गया है। सीएम ने कहा हमारे यहां लोक अदालतों में जितने विवादों का निपटारा हो जाता है वो पूरे देश के मुकदमों की संख्या का आधा हैं। उन्होंने कहा बार और बेंच के सहयोग से आम आदमी को संतुष्ट करना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button