उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज :बहन के घर आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, विरोध पर भाई को बनाया बंधक

प्रयागराज। सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने सोरांव थाना में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

रात एक बजे किशोरी का 14 साल का भाई घर आया तो युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसके भी हाथ पैर बांध दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर किशोरी के माता पिता आए तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर गया। पीड़िता की मां ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button