उत्तर प्रदेशप्रयागराज

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में होगी पूछताछ

माफिया डॉन से राजनीतिज्ञ बने अतीक अहमद को अगले सप्ताह अहमदाबाद में साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “होली के तुरंत बाद हम कागजी कार्यवाही शुरू करेंगे और अदालत से आवश्यक अनुमति प्राप्त करेंगे, जिसके बाद अतीक को उमेश पाल हत्या मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया जाएगा।”

अतीक को उमेश पाल और दो पुलिस गार्ड की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। अधिकारी ने कहा, “हम जल्द ही गुजरात में जेल को वारंट बी (प्रोडक्शन वारंट) के लिए आवेदन करेंगे। हम राज्य में उसके खिलाफ मामले में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं।”

2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया

अतीक को जून 2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए। अतीक पर रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था।

अतीक, उसके पुत्र व अन्य दोषी 

28 दिसंबर, 2018 को जायसवाल ने एफआईआर कराई थी कि उनका लखनऊ से अपहरण किया गया, इसके बाद एक जेल ले जाया गया जहां अतीक और उसके गुर्गों ने उन पर हमला किया और अपना व्यवसाय उन्हें सौंपने के लिए मजबूर किया। घटना उत्तर प्रदेश में देवरिया जेल में हुई। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने 31 दिसंबर 2020 को मामले में आरोपपत्र दायर किया और अतीक, उसके पुत्र व अन्यों को दोषी करार दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button