उत्तर प्रदेशलखनऊ

लालू यादव के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, कहा- जो झुकता नहीं उसका होता है उत्पीड़न

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान आया है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराने पर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, लालू यादव को राजनीति के चलते परेशान किया जा रहा है। जो उनके सामने झुकता नहीं है, उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लालू प्रसाद यादव का सपोर्ट करते हुए कहा, “भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि, जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।” बता दें कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्वीट लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद सामने आया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 फरवरी को आरजेडी प्रमुख को चारा घोटाला से जुड़े पांचवें केस में दोषी करार दिया था।

आपको बता दें कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बीते दिन मंगलवार को रांची में CBI की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से निकासी से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया है। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 फरवरी को इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। इस मामले में 36 लोगों को 3-3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जबकि, लालू प्रसाद यादव को लेकर सजा की घोषणा 21 फरवरी को होगा। सीबीआई की विशेष अदालत लालू यादव को इस दिन सजा सुनाएगी। बता दें, 26 साल तक चले इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में अभियोजन की ओर से कुल 575 लोगों की गवाही कराई गई, जबकि बचाव पक्ष की तरफ से 25 गवाह पेश किए गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button