उत्तर प्रदेशराज्यरायबरेली

प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी सलाह, कहा-पहले पढ़ें, फिर टिप्पणी करें

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार अमेठी और रायबरेली में एक्टिव हैं। जहाँ वो पार्टी के प्रत्याशी केएल  शर्मा और राहुल गांधी के लिए जनता से वोट मांग रही हैं। जहाँ एक तरफ उन्होंने जनता से रायबरेली से अपने पारिवारिक रिश्तों को उजागर किया तो वहीँ वो पीएम मोदी पर भी तंज कसने से नहीं चूकीं। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी ने अडानी-अम्बानी का नाम लेना बंद किया ये सही नहीं है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी रोज रोज इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री जी को सलाह हैं कि पहले हमारे घोषणा पत्र को पढ़ लें फिर टिप्पणी करें। उन्होंने पढ़ा नहीं है उनके जो मन में आता है वो कह देते हैं कि ये लिखा है। जो वे कह रहे हैं वैसा कुछ नहीं लिखा है।

रायबरेली में जनता से संवाद में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने कहा था कि किसानों के कर्ज माफ होंगे तो माफ हुए। कर्नाटक में हमने कहा था कि महिलाओं के खाते में 2000 रुपये डालेंगे आज पड़ रहे हैं। महिलाओं का बस टिकट फ्री है। जहां-जहां हमारी सरकार है हमने वादे पूरे किए हैं। अगर हमारी सरकार केंद्र में आएगी तो किसानों के कर्ज माफी के लिए एक स्थायी आयोग बनेगा और खेती से जुड़े सभी उपकरण पर जीएसटी नहीं लगेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button