उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

  • डड़ियाकला व महदेवा में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

मेंहदावल, संतकबीरनगर। गांव की समस्या को लेकर सरकार सख्त है, जिसके निस्तारण के लिए सरकार के द्वारा गांव की समस्या गांव में चौपाल की एक महत्वाकांक्षी योजना का संचालन किया गया है। यह योजना प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चल रही है और वहां पर चौपाल लगाकर गांव के लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उस समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के डड़िया कला व महदेवा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल की ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई। ग्राम चौपाल में गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को रखा।

चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के साथ शासन की योजनाओं के बाबत भी जानकारी दी गयी। ग्राम पंचायत डड़िया कला के आयोजित चौपाल में ब्लॉक से पंहुचे ग्राम पंचायत अधिकारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि सभी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और योजना के बारे में दूसरों को भी जानकारी दें। इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों की आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि की समस्याओं को सुना।

आज के चौपाल में भी प्रमुख रूप से ग्रामीणों की आम समस्याएं जैसे पेंशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास आदि समस्याओं की बहुलता रही। डड़िया कला गांव के चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान दीपचन्द पासवान, रामलाल, राजू, सजनलाल, राममूरत आदि अनेको लोग उपस्थित रहे। इसी तरह से महदेवा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में भी चौपाल का आयोजन एडीओ एजी कृषि अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ और ब्लॉक अधिकारियों की उपस्थिती में लोगों की समस्याओं को सुना गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button