उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रो० सैय्यद शफीक अहमद अशरफी को अपने पैतृक विभाग में कार्यभार ग्रहण करने हेतु कार्यमुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सैय्यद शफीक अहमद अशरफी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० सुन्नी सेट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के द्वारा किये गये अनुरोध पर उनके पैतृक विभाग विभाग ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी- फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ में पुनः कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दे दिए हैं।

इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेशनुसार प्रो० अशरफी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के पद से कार्यमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं।

सैय्यद शफीक अहमद अशरफी, विभागाध्यक्ष, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी- फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ को 04 जनवरी 22 को उत्तर प्रदेश मुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button