उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, डेड बॉडी के सामने मेज पर रखी मिली पिस्टल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम आदित्य मिश्रा है, बताया जा रहा है कि यह गोसाईगंज के मालौनी इलाके का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने पड़ताल कर रही है। पता चला की आदित्य मिश्रा नाम के व्यक्ति के मुंह में गोली लगी है। यह अपने ऑफिस में मौजूद था जिस समय घटना हुई। डेड बॉडी के पास सामने मेज पर एक पिस्तौल बरामद हुई है जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डेड बॉडी का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

मृतक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल रही है कि यह प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। पिछले दिनों प्रॉपर्टी डीलर द्वारा एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया। प्रोजेक्ट में नुकसान के चलते व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस को अभी तक घटना के संदर्भ में परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस इस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि घटना के संदर्भ में कोई शिकायत मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button