उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जनऔषधि दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली 

पडरौना ,कुशीनगर
नगर के रामकोला रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर जन औषधि दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर केंद्र से जन जागरूकता रैली की शुरुआत की। रैली की शुरुआत रामकोला रोड से होते हुए सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, तुरहा टोली, नौका टोला होते हुए पुनः जन औषधि केंद्र पर समापन हुई। रैली संचालक यश जायसवाल एवं राहुल जायसवाल के अलावा सोनू यादव राधे यादव, मोनू, विशाल, प्रदीप, हिमांशु, आदर्श, विकास, प्रिंस, पवन शिवम आदि ने राहगीरों को पीएम जन औषधि परियोजना की गुणवत्ता, उपलब्धता व अन्य चीजों के बारे में विस्तार से समझाया। मुख्यातिथि श्री जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम मोदी की इस परिकल्पना ने गरीब एवं असहाय वर्ग को सस्ते दाम पर दवा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त किया है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा में सक्षम हो सके। साथ ही गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना द्वारा पांच लाख की व्यवस्था के बारे में भी सभी को समझाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र संचालक नेहा जायसवाल मनीष बुलबुल जायसवाल सोनू यादव प्रदीप जायसवाल आदर्श जायसवाल राजेश कुशवाहा मंथन सिंह पिंटू साह जयप्रकाश मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ों की संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button