उत्तर प्रदेशलखनऊ

गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी बजट: संजय निषाद

लखनऊ। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के अनुरूप नए उत्तर प्रदेश का बजट प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, उद्यमियों व व्यवसायियों समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा। निषाद पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने बुधवार को पेश किये गये बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित अमृत काल का जनाकांक्षी बजट है।

यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने तथा 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने अपने विभाग से संबंधित बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत होल सेल फिश मार्केट के लिये ₹257 करोड़ 50 लाख की व्यवस्था प्रस्तावित है, मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत ₹10 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है, निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु ₹5 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है।

संजय निषाद ने बताया कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को हमेशा हाशिये पर रखने का काम किया था और केवल वोट बैंक की तरह मछुआ समाज का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए उचित कदम उठा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button