उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र की खरीददारी शुरू

चेयरमैन पद के लिए शोहरतगढ़-12, बढ़नी -16एवं सभासद के लिए शोहरतगढ़-86, बढ़नी-45 नामांकन पत्रों की हुई खरीदारी।

शोहरतगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर में चेयरमैन एवं सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदारी हेतु भारी गहमागहमी मची रही। प्रथम दिन चेयरमैन पद हेतु शोहरतगढ़ नगर पंचायत से 12 पर्चे, बढ़नी नगर पंचायत से 16 पर्चे व सभासद के लिए शोहरतगढ़ नगर पंचायत से 86 पर्चे व बढ़नी नगर पंचायत से 45पर्चे खरीदारी किए गए।नगर निकाय चुनाव के लिए आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष पद के आरओ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सभासद के लिए आरओ नीरज कुमार पाण्डेय व बढ़नी अध्यक्ष पद के आरओ विनोद राय व सभासद के आरओ बृजेश विश्वकर्मा तथा एआरओ रामू प्रसाद व त्रिभुवन मौजूद रहे। एसडीएम शोहरतगढ़ के नेतृत्व में सुबह से ही शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट पर बैरिकेटिंग कर दिया गया था।थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तहसील गेट पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button