अयोध्याउत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज राधा – कृष्ण स्वरूप सज्जा कार्यक्रम मनाया गया

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


चन्दौसी। जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमान गढ़ी में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज राधा – कृष्ण स्वरूप सज्जा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्ध समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य पंकज सर्राफ, सदस्य शिवम यादव, समाजसेवी डॉ० टी०एस० पाल, प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह, प्रभारी सुरेश चन्द्र आदि ने मां सरस्वती एवं भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इसी क्रम में विद्यालय में पधारे अतिथिगण एवं अभिभावक बंधुओं का पटका पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

विद्यालय के नन्हें मुन्ने भईया बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में सांस्कृतिक कार्यक्रमो से शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम को मनमोहक बनाया। अन्त में विद्यालय के भाईयों एवं बहनों से द्वारा मटकी फोड़ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागी भैया एवं बहनों को प्रतीक चिन्ह, फल एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जगपाल ने तथा छायांकन अनमोल शर्मा ने किया। इस दौरान प्रेम नारायण, अनमोल शंखधार, जगपाल, कन्हैया लाल, बृजनंदन, रितु अग्रवाल, मुकेश शर्मा, कपिल गोस्वामी आदि आचार्य एवं बहनो का सहयोग रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button