उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली : डीएम ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और रैन बसेरे का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में स्थापित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने पर जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और साथ ही उन्होंने केंद्र में उपस्थित मशीनों और मरीजों के लिए बनाए गए रजिस्टर का रखरखाव ठीक ना होने पर भी नाराजगी जताई। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द केंद्र की साफ-सफाई कराई जाए और उपकरणों को ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि केंद्र पर व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में बने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरे में कार्यदायी संस्था के किसी भी कर्मचारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश देते हुए कहा कि रैन बसेरे में लोगों को रुकने के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही बारिश के मौसम में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव भी उपस्थित थीं।

सीवर योजना का किया निरीक्षण

शहर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है लेकिन डीएम के निर्देश के बाद भी इसके काम में तेजी नहीं आ सकी है। जिस कारण बारिश के दिनों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डीएम ने सीवर लाइन का निरीक्षण कर प्रगति को देखा। धीमी प्रगति के साथ अभी तक फिनीसिंग नहीं हो सकी है। इस पर डीएम नाराज दिखीं। वहीं कार्यदायी संस्था का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला। सारा काम श्रमिकों और ठेकेदारों पर छोड़ दिया गया था। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button