उत्तर प्रदेशलखनऊ

कमजोर समुदायों के उत्पादों को ऑनलाइन ले जाना चाहते है: रजनीश कुमार

लखनऊ। फ्लिपकार्ट के चीफ कार्पारेट अफेयर्स आफिसर रजनीश कुमार ने कहा देश में विकसित हुई कम्पनी के रूप में भारतीय बाजार को समझा गया और इसका इस्तेमाल करते हुए हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरे भारत में स्थानीय विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों के अलावा भारत के कमजोर समुदायों के उत्पादों को ऑनलाइन ले जाना चाहते है।

रजनीश कुमार ने कहा कि भारत के अपने ई मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट को ओडीओपी प्रोडक्ट्स से जोड़ा और इसके इस्तेमाल से 16 सौ करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की। इन उत्पादों का विकास स्थानीय विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों और शिल्पियों ने किया और इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के देसी और विशिष्ट उत्पादों को शोकेस किया। फ्लिपकार्ट ने 2020 में एक यूपी सरकार की ओडीओपी योजना में साझेदारी के लिए राज्य सरकार के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी अपने प्लेटफार्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और अन्य कमजोर वर्गों के बनाए हुए उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इस बात की खुशी है कि हमारे ई कॉमर्स मार्केट के माध्यम से यूपी सरकार के ओडीओपी उत्पादों की बिक्री में साठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। रोजगार के नए अवसर पैदा हों और हजारों लोगों के लिए कौशल विकास के अवसर मिलें, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य नेतृत्व ने कारोबार को आसान बनाकर उद्योग को बहुत सहारा दिया है। जिन पांच जिलों ने रिकाॅर्ड बिक्री दर्ज की है, उनमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं। इन जिलों के उत्पादों में खेलों का सामान, परिधान, ताले, और चिकन की कारीगरी शामिल थी। इससे साबित होता है कि इन स्थानीय उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button