उत्तर प्रदेशगोरखपुर

स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम सरया में निकाली गई रैली

गोरखपुर। खजनी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा सरया तिवारी में स्थित कंपोजिट विद्यालय सरया तिवारी व प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी खजनी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। साथ ही साथ उपजिलाधिकारी व ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा पुस्तक वितरण करते हुए कहा गया कि परिषदीय विद्यालयों में उच्च प्रशिक्षित अध्यापक एवं पठन पाठन की बेहतर व्यवस्था कराई गई है अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में भेजने का कार्य करें।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, भाजपा नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वनाथपुर रामअशीष बेलदार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ भक्तराज राम त्रिपाठी, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय,प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र, कंपोजिट विद्यालय सरया तिवारी के इंचार्ज वंदना सिंह, प्राथमिक विद्यालय बेरूकागढ़ के प्रधानाध्यापक के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button