उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राम मिलन गौतम बने भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष

  • भारतीय बौद महासभा का जिला कार्यकारिणी पुर्नगठन मे 21 लोगो को सौपी गयी जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर। भारतीय बौद्ध महासभा के जिला कार्यकारिणी का पुर्गगठन रविवार को देर सांय डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क तेतरी बाजार मे आयोजित किया गया जिसमे राष्ट्रीय संगठक मोलई प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र बौद्ध मंडल अध्यक्ष तिलकराम  गौतम के देखरेख मे जिला कार्यकारिणी का पुर्गगठन करके निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराया गया। सबसे पहले उपस्थिति लोगो ने तथागत बुद्ध, बाबासाहेब डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया उसके बाद त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया गया गया।

चुनाव अधिकारी ने बताया की  जिला संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन  करने से संगठन और मजबूत होगा। इसी क्रम मे राम मिलन गौतम को जिलाध्यक्ष  डा.जेपी बौद्ध, जिलाउपाध्यक्ष, नागेंद्र कुमार  जिला महासचिव,  विरेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष ,संतोष आजाद आडिटर व  कार्यालय सचिव ओमप्रकाश सहित कार्यकारिणी मे कुल 21 लोगो को जिम्मेदारी सौंपी गयी। सभी पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराया गया। इसी के साथ केदारनाथ आजाद एवं राम बक्श गौतम को मंडल स्तर पदाधिकारी मे शामिल किया गया।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राम मिलन ने कहा संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरे मनोयोग से तथागत बुद्ध और बाबासाहेब डा.भीमराव आंबेडकर के बिचारो को समाज के लोगो तक पहुंचने का कार्य करुगा। संगठन को धारधार बनाने के लिए शीघ्र तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। मौके पर  डा.शीश कुमार, गंगाराम ,राम प्रकाश गौतम, बहरैची प्रसाद प्रेमी , चन्दभूषण आजाद, मनोज सिद्धार्थ, जय किशोर गौतम, अनिल गौतम,राधेश्याम ,राम नरेश मौर्य, राकेश अग्रहरि, सचिन भाष्कर ,राम धनी  गौतम,आदि बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button