उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

कोविड व‍ नियमित टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन पर मिला राज्यस्तरीय सम्‍मान

  • जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा जिला वैक्‍सीन प्रबंधक की हुई सराहना
  • बेहतर कार्य करने का लिया संकल्‍प, सहयोगियों का जताया आभार

संतकबीर नगर। नियमित व कोविड टीकाकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा जिला वैक्‍सीन प्रबंधक को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्‍याय के साथ ही साथ अन्‍य अधिकारियों ने सम्‍मानित किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने और भी बेहतर कार्य करने का संकल्‍प लिया तथा इस पुरस्‍कार के लिए वैक्‍सीनेशन में लगे सभी कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उन्‍हीं के कार्यों का नतीजा है कि आज उन्‍हें सम्‍मान मिला है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि टीकाकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान तथा जिला वैक्‍सीन व कोल्‍ड चेन प्रबंधक सुशील कुमार मौर्या को सम्‍मानित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की अस्‍वस्‍थता के चलते उनके स्‍थान पर अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ वी के सोनी ने उनकी तरफ से प्रतिभाग किया तथा सम्‍मान प्राप्‍त किया। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी ने इस सम्‍मान पर इन दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के समन्वित प्रयास का ही नतीजा है कि जिले को यह सम्‍मान प्राप्‍त हुआ। आगे भी निरंतर इस तरह के कार्यों को करने की आवश्‍यकता है।

जिला वैक्‍सीन व कोल्‍ड चेन के प्रबंधक सुशील कुमार मौर्या ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय के साथ ही साथ नियमित टीकाकरण की महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. रेनू श्रीवास्तव, महानिदेशक डा मनोज शुक्ल, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा अजय गुप्ता, यूएनडीपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा अहमद अब्बास आगा ने संयुक्‍त रुप से उन्‍हें यह सम्‍मान दिया। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिला स्तरीय अधिकारियों ने इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन), और कोविन के जरिए वैक्सीन, कोल्ड चेन प्रबंधन करते हुए सफल टीकाकरण कराया है। इसलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

ईविन तकनीक से आसान हुई वैक्सीनेशन की राह – सुशील

जिला वैक्सीन प्रबंधक ईविन यूएनडीपी सुशील कुमार मौर्या बताते हैं कि ई-विन तकनीक के जरिए वैक्सीनेशन की राह आसान हुई है। इसी के जरिए सुदूर क्षेत्र में वैक्सीन की उपलब्धता, मांग, एक्सपायरी डेट, तापमान, अनुरक्षण की सूचना मिल जाती है। यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग वाले ई-विन नेटवर्क के जरिए नियमित टीकाकरण में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। जिले में कोविड की 33,64,280 डोज लगाई गयी है। इसमें 15,20,161 प्रथम डोज, 14,22,635 द्वितीय डोज तथा 4,21,484 प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button