उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुनर्वास विश्वविद्यालयः 900 शिक्षक और विद्यार्थियों का हुआ नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन

लखनऊ: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग और पुनर्वास केन्द्र में शनिवार को निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अनेकता में एकता क्रांति मंच के सहयोग से लगाए गए इस शिविर का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा पुनर्वास विश्वविद्यालय दिव्यांगों के शैक्षणिक उन्नयन के माध्यम से उन्हें सशक्त बना कर समाज की मुख्य धारा में समावेशित करने लिए कृत संकल्पित है। विवि के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय बताया कि शिविर में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. विभोर महेन्द्रू, फिजिशियन डॉ. नीलांशु, डॉ. अजीम किदवई, सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहनवाज, डॉ. अनुप्रिया के आलावा कुल नौ चिकित्सकों के साथ 24 पैरामेडिकल स्टाफ ने विवि के 900 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षकों का नेत्र व स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने के सुझाव दिए।

शिविर के आयोजन में अनेकता में एकता क्रांति मंच की अध्यक्ष डॉ. आरती श्रीवास्तव, अवध प्रांत महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. गोदावरी मिश्रा, डॉ. रविश लोहिया एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आशुतोष पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर पैरामेडिकल एवं पुनर्वास संकाय के अधिष्ठाता प्रो. वीके सिंह, प्रो. सीके दीक्षित, प्रो. अश्वनी दुबे, प्रो. अवनीश चन्द्र मिश्रा, प्रो. पी. राजीव नयन, प्रो. वीरेन्द्र यादव, डॉ. रंजीत कुमार मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button