उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

स्थानांतरित कार्मिको को तुरन्त रिलीव करें: अध्यक्ष

किसी का भी स्थानान्तरण रूकेगा नहीं: डॉ आशीष

लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों में जो भी स्थानान्तरण हुये हैं वे तत्काल रिलीव होकर ज्वाइन कर लें। किसी का भी स्थानान्तरण रुकेगा नहीं। बहुत जेनुइन कारण पर आगे विचार कर लिया जायेगा। यह निर्देश देते हुए ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में दिये हैं।

डिस्काम की समीक्षा करते हुये अध्यक्ष ने कहा कि जो स्थानान्तरित कार्मिक तत्काल रिलीव नही होंगे उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाई होगी। अध्यक्ष ने कहाकि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसलिये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्थानान्तरित  स्थान पर जाकर ज्वाइन कर लें। जिससे विद्युत सम्बन्धी कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने कहाकि गर्मी के मौसम को देखते हुये विद्युत आपूर्ति सामान्य रहे और सभी क्षेत्रों को प्रर्याप्त विद्युत मिले इसके लिये सभी अधिकारी अत्यधिक सजगता बरतें।

अध्यक्ष ने कहाकि गर्मी और लू के इस मौसम में सामान्य शटडाउन न लिये जाये। बिजली कटौती न की जाये। कहीं भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने, तार गिरने तथा ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलम्ब निस्तारण किया जाये। ट्रांसमिशन एवं वितरण के अधिकारी परस्पर सामंजस्य स्थापित करके कार्य करें जिससे ट्रांसमिशन के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत वितरण कार्यों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान और आपूर्ति के बारे पूछने  पर सही जानकारी दें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button