उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अज्ञात कारणों से लगी आग रिहायसी मकान जलकर राख

 

◼️बेलहर थाना क्षेत्र चिरैहा गांव का मामला दो बकरियां जलकर राख, गाय बछड़ा बुरी तरह से घायल।

बेलहर, संतकबीरनगर ।
बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगौरा के राजस्व गाँव चिरैहा मे बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से रिहायसी मकान में आग लगने से घर में रखा नकदी व खाने-पीने के समान अन्य सामान जलकर राख हो गया। देर रात्रि होने के चलते जब तक ग्रामीण ग्रामीण पहुंचे तब तक काम तमाम हो गया ।

पीड़ित सरिता देवी पत्नी प्रभू ने बताया कि पति परदेश में मेहनत मजदूरी करने गये है हम अपने तीन बच्चों के साथ घर में सोये थे अचानक घर मे लगी आग से हड़बड़ा उठी शोर मचाते हुए बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल पाया । तब तक आग बिकराल रुप में आ गया जिससे घर में बंधी दो बकरिया जलकर राख और गाय और बछड़ा ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं घर में रखा सब सामान जलकर राख हो गया। जब तब गाँव के लोग समझ पाते आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। इस बात को सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है

 

पीड़ित ने कहा कि खुलें आसमान में कैसे बच्चों को लेकर रहे रहेंगे आवास सूची में नाम होने बाद भी नहीं मिला यदि आवास योजना का लाभ मिल गया होता तो आज परिवार बेघर नही होता ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button