उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

जंगलदशहर मे विगत डेढ़ वर्षों से सफाईकर्मी की तैनाती जिम्मेदार मौन

संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के गांव जंगलदशहर मे विगत डेढ़ वर्षों से सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। यही कारण है कि गांव की नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है  जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। बेलहर ब्लाक क्षेत्र के गांव जंगलदशहर की आबादी 6000 से ज्यादा है। इतनी बड़ी आबादी वाले गांव में विगत डेढ़ वर्षों से सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। सफाईकर्मी की तैनाती नहीं होने के कारण गांव की नालियों की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे मच्छर जनित तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदरे आलम,अबरार खान,रहमतुल्लाह खान, हैदर अली खान,जमादार मंसूरी,लाल मोहम्मद इद्रीसी,जलालुद्दीन सामानी,तार मोहम्मद खान,शकील अहमद इद्रीसी,रमजान अली सामानी,मन्नान खान,गुलाम सरवर आदि ने शासन-प्रशासन से सफाईकर्मी की तैनाती की मांग किए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button