उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में बढ़ेगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु

लखनऊ : सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने से पहले ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। राज्य सरकार ने अब सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का प्लान बना लिया है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़कर 65 हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से जल्द ही यह फैसला लिया जा सकता है। खबर के मुताबिक सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के निर्देश दिया है, जिसको जल्द ही लागू किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र अभी 62 साल है इसे बढ़ाकर 65 साल किया जा सकता है।

बता दें डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसको जल्द ही लागू किया जा सकता है। अभी तक यूपी में सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button