उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनपुरी में साधुओं ने भगवान मनकामेश्वर को चढ़ाया रंग

  • शहर के गोमती तट पर स्थित श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में आए साधुओं ने किए दर्शन

 

लखनऊ। साधू-संतों का एक दल भ्रमण करते हुए सोमवार को लखनपुरी में आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने पहुंचा। संतों ने भोले नाथ को रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुरूआत की। मंदिर की महंत देव्यागिरी ने साधुओं का सत्कार कर उनको वस्त्र, दक्षिणा सहित अन्य वस्तुओं की भेंट दी। सोमवार को भगवान शिव का दिन होने के कारण भक्तों की भीड भी रही।

मंदिर की सेवक उपमा पाण्डेय ने बताया कि प्रयागराज के जूना अखाड़े के ये साधु-संत औरैया आदि अलग-अलग स्थानों से यात्रा पर निकले और सब एक साथ एकत्र होकर विभिन्न तीर्थ स्थानों और मंदिरों में दर्शन करते हुए सोमवार को भगवान मनकामेश्वर के दर्शन करने लखनपुरी आए। साधुओं के इस दल में 10 पुरूष और दो महिला संत भी शामिल हैं।

मंदिर में साधुओं ने सबसे पहले भगवान मनकामेश्वर को अबीर-गुलाल भी लगाया और उसके बाद सबने आपस में भी रंग लगाया। इस तरह से उन्होंने होलिकात्सव की शुरूआत की। यहां से ये सब अपने अखाडे चले जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button