उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत किसानों को समृद्ध करेगी सहकार भारती

  • सहकारिता से पूरा होगा स्वावलंबी भारत का लक्ष्य

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में स्वावलंबी भारत अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए आरएसएस के आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कई अनुसांगिक संगठन काम करेंगे। स्वावलंबी भारत अभियान में सहकार भारती भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। यह जानकारी सहकार भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने दी। नरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से ही प्रदेश के किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समृद्ध किया जा सकता है। इसलिए किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वावलम्बी बनाने के लिए सहकार भारती काम करेगी।

इस संबंध में लखनऊ के नार्दर्न रेलवे सहकारी बैंक सभागार में सहकार भारती की प्रदेश टोली की बैठक हुई। भारतमाता एवं श्रद्धेय लक्ष्मणराव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के सभी संभाग प्रभारी और प्रदेश संगठन समिति के नामित सदस्यों की घोषणा की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन बन गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर स्वावलंबी भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्य करना है। यह तभी संभव है जब संगठन से प्रत्येक इकाई पर महिला प्रमुख, सहमहिला प्रमुख, संयोजक एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक माताओं बहनों को संगठन से जोड़कर कार्य करना होगा।

प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ अरुण सिंह ने कहा कि सभी प्रकार के कार्यों को कुशलतापूर्वक परिणाम तक पहुंचाने के लिए संगठित शक्ति का निर्माण करना पड़ेगा। यह कार्य कुछ लोगों या सुधारात्मक भाषणों से संभव नहीं है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। बैठक में जनपद कार्यकारिणी गठन, प्रवास कैलेण्डर, प्रवास विषय और सदस्यता पर विस्तार से चर्चा हुई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button