उत्तर प्रदेश

सलीम इक़बाल शेरवानी को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद प्रयागराज में प्रथम आगमन के दौरान बम्हरौली एयरपोर्ट पर शेरवानी विकास मंच के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता बब्बन दुबे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गयाl
सरल, मृदभाषी, व लोकप्रिय नेता शेरवानी को उनके समर्थकों व समाजवादी पार्टी के साथियों ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया एवं फूल माला से लाद दियाl
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बब्बन दुबे व शेरवानी विकास मंच के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि शेरवानी के राष्ट्रीय महासचिव बनने से सभी धर्मों व सभी वर्गो के लोगो मे उत्साह है।नेता द्वय ने शेरवानी को पार्टी का महासचिव बनाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया ।
मालूम हो कि सलीम शेरवानी का जुलूस एयरपोर्ट से उनके आवास तक आया जहां उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इतना प्यार देने की लिए धन्यवाद दियाl
स्वागत करने वालो में मनोज पाण्डेय, बब्बन दुबे, तारिक सईद अज़्ज़ु, विक्की साहू, रामा यादव बिन्नू, आज़म खान, रमाकान्त पटेल, अतुल कुमार पूर्व नगर प्रमुख, ज़ीशान अहमद, मंजीत सभासद, संजय तिवारी, सैय्यद इरफात अली, मो. उमर, रउफ , मुन्ना भाई, रिज़वान अहमद, दिनेश गुप्ता, रोबिन लोहिया, आर के गौत्तम, प्रांशु दुबे, तेजेन्द्र छाबड़ा, टी. एन. मिश्रा, मुन्ना डीलर, शेखू साहब, अज़्म सईद, वीर सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, दुर्गेश पाण्डेय, विवेक मिश्रा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button