उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया लोकसभा से सपा से सनातन पाण्डेय को प्रभारी बनाये  पर बधाई देने वालों की होड़

  • इस बार  चुनाव में किसी ने कोई गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो मुहतोड़ जबाब दिया जायेगा: सनातन पाण्डेय 

बलिया। अभी लोकसभा  2024 का चुनाव  होने  में लगभग  10 / 11 माह का समय शेष है , लेकिन प्रमुख राजनैतिक दल अभी से अपनी -अपनी गोटी बैठाने में लग गये है । उत्तर प्रदेश की  सतारुढ़  भाजपा जहां छोटे – छोटे दलों  से गठबंधन करने में अभी से  अपनी जुगत लगाना शुरु कर दी है तो वही पर  उत्तर  प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पार्टी सपा ने उत्तर  प्रदेश की  36 सीटों पर  लोकसभा प्रभारियों  की घोषणा कर राजनैतिक तापमान को अचानक  बढ़ा दिया है।

एवीपी गंगा चैनल पर बलिया लोकसभा से जैसे ही पूर्व प्रत्याशी रहे सनातन पाण्डेय का नाम स्क्रीन पर लोगों ने देखा,  वैसे ही उनके मोबाइल पर बधाई देने वालों की होड़ सी लग गयी  तथा उनके समर्थक एक-दुसरे  को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार  करना शुरु कर दिये। एक प्रश्न के जबाब में श्री पाण्डेय ने कहा कि इस बार पहले की अपेक्षा और मजबुती से लड़ेंगे और जीतेंगे। यदि किसी ने इस बार के चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बडी करने का प्रयास करेगा तो मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button