उत्तर प्रदेशगोण्डा

पर्यावरण के क्षेत्र में सन्तोष बाजपेयी को मिला भारत गौरव उपाधि

मनकापुर (गोण्डा)। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भगलपुर बिहार ने आईटीआई मनकापुर में कार्यरत जीवन बचाओ आंदोलन के प्रमुख पर्यावरणविद सन्तोष कुमार बाजपेयी को उनके पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अपने प्रतिष्ठित मानद उपाधि भारत गौरव से विभूषित किया है।

जीवन बचाओ आंदोलन के माध्यम से 5 जल, जमीन, जंगल, जलवायु, जनसंख्या के साथ देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में संस्कार स्मृति वाटिका के लिए प्रयासरत हैं। अपनी शादी 30 जून 2001 से परिणय पौध की शुरुआत की आज इस परिणय पौध आम के पौध को वर कन्या अपनी शादी में लगाना चाहते है।

सन्तोष कुमार बाजपेयी पर्यावरण संवर्द्धन के क्षेत्र में पिछले बत्तीस वर्षों से समर्पित हैं। इनके द्बारा पर्यावरण के लिए कार्य देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहें हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2002 का इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button