उत्तर प्रदेशलखनऊ

सामाजिक समरसता विभाग की बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले होंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की गतिविधि सामाजिक समरसता विभाग की अखिल भारतीय टोली की बैठक अयोध्या स्थित साकेत निलमय में चल रही है। बैठक का शुभारम्भ मंगलवार को सामाजिक समरसता विभाग के अखिल भारतीय संयोजक श्याम प्रसाद ने किया। इस बैठक में सामाजिक समरसता विभाग के देशभर के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ के कई बड़े अधिकारी भी समरसता विभाग की बैठक में शामिल होंगे। यह अखिल भारतीय बैठक दो दिन की है। दूसरे दिन यानि बुधवार को बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वहीं 15 जून से 16 जून की सायंकाल तक सामाजिक समरसता विभाग अवध प्रान्त की प्रान्तीय टोली की बैठक साकेत निलमय में ही बुलाई गयी है। प्रान्त की बैठक में समरसता विभाग के अखिल भारतीय संयोजक श्याम प्रसाद,सह संयोजक रवीन्द्र किरकोले,क्षेत्र के संयोजक दिलीप और अवध प्रान्त के प्रमुख राजकिशोर रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button