उत्तर प्रदेशलखनऊ

मदरसों के बच्चों की छात्रवृत्ति होगी बंद : धर्मपाल सिंह

  • केन्द्र सरकार के निर्णय को लागू करेगी योगी सरकार : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि मदरसों में स्कालरशिप बंद करने के केन्द्र सरकार के फैसले को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लागू करेगी। उन्होंने कहा कि पहले परिषदीय विद्यालयों के आठवीं कक्षा तक के छात्रों को भी छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आठवीं तक की शिक्षा निःशुल्क किये जाने के बाद इसे कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था। वही नियम अब मदरसों पर भी लागू होगा।

अब प्रदेश के मदरसों में अब कक्षा एक से कक्षा आठ तक में पढ़ने वाले छात्रों को शैक्षिक सत्र 2022-23 से छात्रवृत्ति नहीं दी जायेगी। केन्द्र सरकार की ओर से इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गये हैं। केन्द्र सरकार ने कहा है निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई निःशुल्क कर दी गयी है। इसलिए अब बच्चों को छात्रवृत्ति देने का कोई औचित्य नहीं है। मदरसों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्रों को बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की तरह दोपहर का भोजन, यूनीफार्म और किताबें निःशुल्क दी जाती हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button