मां के साथ दोस्त को आपत्तिजनक हालत में देखकर उतारा मौत के घाट, काटा प्राइवेट पार्ट

लखनऊ में दोस्ती में धोखाधड़ी और नाजायज रिश्तो से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहाँ पर दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली क्योंकि उसने उस दोस्त को अपनी माँ के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद से वह अंदर ही अंदर जल रहा था आखिरकर 63 दिनों के बाद सुनियोजित साजिश रचते हुए उसने दोस्त को मौत के घाट उतर दिया इतने पर भी उसका दिल नहीं पसीजा तो उसने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया।
क्या था पूरा मामला
दरअसल 5 मई को कुकरैल बंधे पर महानगर पुलिस को एक लाश मिलती है जो कि गार्ड सिद्धार्थ तिवारी की थी। इस मामले में महानगर पुलिस के द्वारा खुलासा करते हुए थाना इंस्पेक्टर ने बताया की आरोपी इटौंजा का रहने वाला है जिसका नाम अनुपम तिवारी है जोकि मड़ियाव में अपने बड़े भाई और माँ के साथ किराये पर रह रहा था।
मृतक सिद्धार्थ तिवारी का करीबी रिश्तेदार अतुल के साथ अनुपम मड़ियाव में ही एक कैंटीन मैं काम करता था। अतुल ने ही अनुपम तिवारी और सिद्धार्थ तिवारी की दोस्ती कराई। दोस्ती हो जाने के बाद इन दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना होने लगा। इसी दौरान अनुपम की माँ को सिद्धार्थ तिवारी ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अनुपम के पिता बीमारी के चलते इटौंजा में ही रहते थे। ऐसे में अनुपम की माँ और सिद्धार्थ की करीबी बढ़ी , जिसके बाद अनुपम को सिद्धार्थ पर शक होने लगा।
इंस्पेक्टर ने बताया कि 2 मार्च के दिन अनुपम जब अपने घर पहुंचा तो उसे अपने माँ के कमरे में किसी और के होने की आशंका हुई तो वह चुपचाप घर से दूर जा कर खड़ा हो गया इसी बीच थोड़ी देर बाद जब अनुपम ने सिद्धार्थ को उसके घर से बाहर निकलते देखा तो उसके पैरो के नीचे से जमीं ही खिसक गयी। दोस्ती के नाम पर इस धोखे से आहात होकर उसने अकेले खूब शराब पी और इसके बाद उसकी ह्त्या करने का प्लान बनाया।
सिद्धार्थ अपने पास कोई मोबाइल नहीं रखता था तो उसे ट्रेस करना आसान नहीं था। हत्या करने के इरादे से अनुपम मौके की तलाश रहा था वह सिद्धार्थ को ऐसी जगहों पर तलाश रहा था जहाँ पर उसका अक्सर आना जाना होता था। 4 मई को ताड़ीखाना के पास शराब लेते समय दोनों का आमना-सामना हो गया।
अनुपम को अपने पकड़े जाने का डर था इसलिए उसने सिद्धार्थ को अपनी बातो के जाल में फंसा कर महानगर में शराब पीने का अड्डा बताया और उसे कुकरैल की तरफ ले गया। जहाँ पर दोनों ने खूब शराब पी। जब सिद्धार्थ ज्यादा नशे में हो गया तो अनुपम ने उसके सर पर वार कर दिया। इसके बाद पत्थर के वार से उसके चेहरे पर कई वार किये जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से ख़राब हो गया, जिसके बाद उसने उसपर चाकू से कई बार वार किये, अनुपम के अंदर इतना ज्यादा गुस्सा था कि वो यही नहीं थमा उसने गुस्से में सिद्धार्थ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया।
कैसे पकड़ा गया कातिल
इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से घटना स्थल के आस पास के सभी लोगो की जानकारी जुटाई गयी और फिर संदिघ्ध नम्बरो की तलाश शुरू की गयी तभी उसमे अतुल के दोस्त अनुपम की लोकेशन घटना स्थल पर मिली। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।



