उत्तर प्रदेशमथुरा

धर्म का पहला काम ही सेवा है : योगी आदित्यनाथ

मथुरा। सोमवार रात वृंदावन नगर स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबिल हॉस्पीटल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म का पहला काम ही सेवा है। चैरिटेबिल हास्पीटल का मतलब ये नहीं है हम सब निःशुल्क दें। सही सस्ती और विश्वसनीय सुविधा दे सकते हैं। ये यहां मिल रहा है। सरकार रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की हॉस्पीटल मदद करेगा।

दूसरी बार सीएम बनने के बाद पहली बार वृंदावन आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी की बड़े ही भक्ति भाव से पूजा अर्चना की उसके बाद सीएम योगी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल हॉस्पिटल में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कैथलैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोकार्पण किया। कैथलैब के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैथलैब के लोकार्पण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम पहुंचे जहां सीएम योगी में स्वामी रामकृष्ण, विवेकानंद एवं मां शारदा के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। अस्पताल के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कोरोना ने हमारी क्षमता का परीक्षण किया, हमारा सेवा भाव देखा। कोरोना ने सेवा का प्रचार करने वालों को सामने ला दिया है, कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक थी। उस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ मिलकर उदाहरण प्रस्तुत किया कोरोना प्रबंधन से जीविका और जीवन किसी प्रकार से चलता है, इसको दुनिया ने देखा है।

सीएम ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के साथ रहती है। अस्पताल में साफ-सफाई है। स्वच्छता है। यहां से जुड़े लोगों में समर्पण का भाव है। समर्पण के भाव से संस्था आगे बढ़ती हैं। स्पेशिलियटी की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। तीन सौ बेड के अस्पताल में सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का पहला काम ही सेवा है। हर भारतीय की एक ही कामना थी। एक संन्यासी की कामना होती है,मानवता के कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित करने की। आयुष्मान भारत की सुविधाएं जुड़ने से शासन उपलब्ध कराता है। सरकार भी अस्पताल की मदद करेगी। स्वामी रामकृष्ण के इस मिशन को बढ़ाने के लिए धन्यवाद।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button