अयोध्याउत्तर प्रदेश

शब-ए-बारात: कब्र की गईं रोशन, आतिशबाजी के साथ मना जिंदा इमाम का जन्मदिन

अयोध्या। होली के रंगों के बीच मुस्लिम समुदाय का शब-ए-बारात पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिले में सभी कब्रिस्तानों को सजाकर कब्रों को रोशन किया गया। मुस्लिम समुदाय ने कब्रों पर फूल चढ़ाए और अपने पूर्वजों को फातेहा बख्शा। वहीं शिया समुदाय ने भी अपने अंतिम इमाम मेहदी के जन्मदिन की खुशी पूरी अकीदत व उत्साह से मनायी। युवाओं व बच्चों ने आतिशबाजी की। भोर में सरयू तट पर गुप्तारघाट पहुंचकर शिया मुस्लिमों ने अपने इमाम के नाम दरिया में अरीजा डाला।

इबादत की रात के रूप में माने जाने वाली शब-ए-बारात की रात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की। अयोध्या फैजाबाद जुड़वा शहरों में मौजूद कब्रिस्तान, बुजुर्गों की दरगाह व मस्जिदों पर कुमकुम लाइटों की सजावट से पूरी रात इबादत का माहौल बना रहा। गुलाब शाह बाबा की मजार, जमथरा रोड स्थित किला वाले बाबा की दरगाह, मुस्लिम यतीम खाना की दरगाह व कब्रस्तान,  ताड़वाली तकिया कब्रिस्तान अकीदतमंदो का हुजूम पूरी रात उमड़ा रहा।

मणि पर्वत क्षेत्र स्थित हजरत शीश अलैहिस्सलाम की दरगाह व कब्रस्तान, नौगजी बाबा की मजार हजरत इब्राहिम शाह की दरगाह पर पूरी रात जायरीनों का तांता लगा रहा। शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खां में महफिल हुई जिसमें नायब इमामे जुमा मौलाना जाफर रजा आब्दी ने तकरीर की और शायरों ने कसीदे पढ़े। इसके बाद 20 किलो का केक काटकर अंतिम इमाम मेंहदी के जन्मदिन की खुशी मनायी गयी। महफिल के बाद फरमंदे कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को उलेमाओं ने पुरस्कार वितरित किया।

रात भर की गई इबादत और कुरान की तिलावत

तहसील रुदौली क्षेत्र अंतर्गत नगर सहित गांवों में शब-ए-बारात का त्योहार बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से हम्द बयां कर रात भर दुआएं मांगी। कुरानकी तिलावत,नाफिल नमाज अदा कर अल्लाह के दरबार में अपने गुनाहों से तोबा करते रहे। इस खास दिन पर लोगों ने गरीबों में खाना बांटा और जिससे जो हो सका सदका, गेरोंडा ईद गाह में हजरत मौलाना मोहम्मद सुहेल ने मौजूद लोगों को खिताब किया। करते हुए कहा कि यह रात इबादत फजीलत रहमत और माफी की रात है। उन्होंने शब ए बरात की रात को बरकतों वाली रात बताया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button