उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन, जन्नतुल बकी के निर्माण की मांग की

लखनऊ : राजधानी में मंगलवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने अपने समर्थकों के साथ सऊदी अरब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मौलाना यासूब ने सऊदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जन्नतुल बकी के निर्माण के लिए आवाज उठाई.

प्रदर्शन के दौरान शिया समुदाय के दर्जनों लोग शामिल रहे. शहीद स्मारक पर मौलाना यासूब अब्बास की अगुवाई में सियाह लिबास में लोगों ने सऊदी हुकूमत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि रसूल अल्लाह की इकलौती बेटी की कब्र को मिस्मार कर दिया गया है.

सऊदी हुकुमत खुद इस्लामी हुकूमत कहती है और वहां के झण्डे पर कलमा तो लिखा है. लेकिन रसूल अल्लाह की बेटी जनाब-ए-फातिमा जहरा की कब्र पर कोई साया नहीं है. इसलिए खून से मेमोरेंडम लिख सऊदी हुकूमत और यूनाईटेड नेशन को भेजा जा रहा है.

बता दें कि जन्नतुल बकी के निर्माण के लिए हर वर्ष शिया मौलाना अलग-अलग बैनर तले प्रदर्शन करते हैं. बीते दिनों वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद संग कई शिया मौलानाओं ने बड़े इमामबाड़े के अंदर प्रदर्शन कर जन्नतुल बकी के निर्माण की मांग उठाई थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button